वाल्मिक सुभाष गरुड बने राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के गौ प्रकोष्ठ महाराष्ट्र अध्यक्ष

Valmik Subhash Garud becomes Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer, BJP's Gau Cell Maharashtra President
 
xfhf

मुंबई।  राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने वाल्मिक सुभाष गरुड को गौ प्रकोष्ठ महाराष्ट्र का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि गरुड जी अपनी नेतृत्व क्षमता और समर्पण से सनातन धर्म के प्रसार, नारी सशक्तिकरण, गौ माता की रक्षा, गायत्री, गंगा तथा “भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र” बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा देंगे।

गुरुकुल, नगर एवं जिला स्तर पर संस्कारशालाओं और गौशालाओं की स्थापना में उनका विशेष योगदान रहने की अपेक्षा की जा रही है। संगठन का मानना है कि उनके प्रयास न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सनातन धर्म की प्रतिष्ठा को मजबूत करेंगे।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और भरोसा जताया कि गौ माता व गुरु जी की कृपा से वे संगठन के उद्देश्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

Tags