एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज बलरामपुर में मूल्य शिक्षा एवं जीवन कौशल प्रमाण पत्र कोर्स का समापन, छात्रों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

The Value Education and Life Skills Certificate Course concluded at M.L.K.P.G. College, Balrampur, and certificates were distributed to the students.
 
opiooip
बलरामपुर। एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा सत्र 2024-25 में संचालित “मूल्य शिक्षा एवं जीवन” विषय पर आधारित 60 दिवसीय कौशल प्रमाण पत्र कोर्स के अंतर्गत मंगलवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

iuoiui

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मूल्य शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति में नैतिक, सामाजिक और भावनात्मक गुणों—जैसे ईमानदारी, सहानुभूति और जिम्मेदारी—का विकास करना है, ताकि छात्र जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर एक संतुलित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आध्यात्मिक एवं दार्शनिक दृष्टि से जीवन का उद्देश्य आत्मबोध, परमात्मा से एकाकार होना और मोक्ष की प्राप्ति हो सकता है।

iuoioi

शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं प्रमाण पत्र कोर्स के संयोजक डॉ. दिनेश मौर्य ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।कोर्स के समन्वयक एवं विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मूल्य शिक्षा और जीवन-आधारित कोर्स छात्रों में नैतिक मूल्यों, आत्म-अनुशासन और जिम्मेदार व्यवहार को विकसित कर समग्र व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

8988

उन्होंने बताया कि यह कोर्स न केवल अकादमिक ज्ञान देता है, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने, सकारात्मक निर्णय लेने और समाज में सकारात्मक योगदान देने हेतु आवश्यक लाइफ स्किल्स भी प्रदान करता है।इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ. विशाल गुप्ता, प्रियंका गुप्ता सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags