वंदना सीड्स ने आयोजित किया भव्य विक्रेता सम्मेलन, 120 विक्रेताओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंदना सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रमेश प्रताप सिंह ने कंपनी की कार्यप्रणाली और विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी सीड प्रोडक्शन के क्षेत्र में कार्य करती है। किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बीजों का उत्पादन एवं ग्रेडिंग करने के बाद उन्हें बाजार में उपलब्ध कराया जाता है।

रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी ने वर्ष 2022 में बीज व्यवसाय के क्षेत्र में प्रवेश किया। इससे पहले कंपनी फर्टिलाइजर के कारोबार से जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से कंपनी के बीजों को मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद के लिए वह किसानों के आभारी हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में वंदना सीड्स के उत्पादों की पहुंच उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों तक है और कंपनी का कारोबार तेलंगाना तक भी पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं से कंपनी को भी लाभ मिल रहा है।

सम्मेलन के दौरान कंपनी के विक्रेताओं के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वार्षिक समारोह में 120 विक्रेताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी ने अपने विक्रेता नेटवर्क के साथ संबंधों को और मजबूत करने तथा किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
