एमएलके पीजी कॉलेज में 'वंदे मातरम्' थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न

A painting competition based on the theme 'Vande Mataram' was held at MLK PG College.
 
xghftx

बलरामपुर।  51वीं यू०पी० बटालियन के निर्देशन में गुरुवार की देर शाम वंदे मातरम् थीम पर आधारित एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को एनसीसी दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० जे पी पाण्डेय की अध्यक्षता में यह चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

वंदे मातरम् का महत्व

प्राचार्य प्रो० पाण्डेय ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा किवंदे मातरम् के 150 वर्ष भारत की राष्ट्रीय स्मृति का एक गौरवशाली उत्सव है। इसका उद्देश्य वंदे मातरम् की भावना और भारत के इतिहास में इसकी अद्वितीय भूमिका का सम्मान करना है। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की सामूहिक चेतना का प्रतीक है, जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सेनानियों का प्रेरणास्रोत और उद्घोष बना था।”

एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ० देवेन्द्र कुमार चौहान ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य एक सशक्त जन-आंदोलन के रूप में इस अभियान को आगे बढ़ाना है, ताकि युवा पीढ़ी और छात्र इस गीत की मौलिक और क्रांतिकारी भावना से जुड़ सकें।

njioi9

विजेता प्रतिभागियों की सूची

प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों—स्केच वर्ग और रंग भरो वर्ग—में किया गया। लगभग 80 कैडेटों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वर्ग प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान
स्केच वर्ग इश्तिखार अली शिवपाल विश्वकर्मा शिवनाथ गुप्त
रंग भरो वर्ग दिव्यांशी वर्मा सूरज चौधरी वैभव त्रिपाठी

सभी प्रतिभागियों को एनसीसी दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारी, पीआई स्टाफ और बड़ी संख्या में कैडेटों ने सहभागिता की।

Tags