Woman With Wings की ओर से वाणी… कर्मा फाउंडेशन के साहित्यिक समारोह में
अनामिका… आघात से उभरती विचारधारा” पुस्तक का भव्य विमोचन
नई दिल्ली। Woman With Wings की ओर से वाणी… कर्मा फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक गरिमामय साहित्यिक समारोह में पुस्तक “अनामिका… आघात से उभरती विचारधारा” का भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक हरिनी श्रीनिवासन के जीवन अनुभवों और उनसे प्राप्त सीखों पर आधारित है, जिसे सुप्रसिद्ध लेखिका नीतू माथुर ने रचनात्मक एवं प्रयोगात्मक शैली में लिखा है। यह कृति परंपरागत आत्मकथा से अलग हटकर प्रस्तुत की गई है, जिसका उद्देश्य आज के युवाओं को आत्मचिंतन, मानसिक सशक्तिकरण और सही दिशा प्रदान करना है।
पुस्तक के विषय में
आज के समय में जब छात्र-छात्राएँ पढ़ाई, करियर और सामाजिक दबावों के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, ऐसे में यह पुस्तक एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है। जीवन की कठिन परिस्थितियों से उबरने, स्वयं को समझने और आगे बढ़ने की प्रेरणा इस पुस्तक की विशेषता है। हरिनी श्रीनिवासन के जीवन के अनेक जीवंत और प्रेरणादायक अनुभवों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पाठक स्वयं को उससे जोड़ सकें।
हरिनी श्रीनिवासन
हरिनी श्रीनिवासन एक सशक्त HR लीडर, कॉर्पोरेट जगत की लोकप्रिय हस्ती और प्रभावशाली वक्ता हैं। अपने ज्ञान, विवेक, बुद्धिकौशल और सहज व्यक्तित्व के कारण उन्होंने कॉर्पोरेट और सामाजिक जगत में विशेष पहचान बनाई है।
लेखिका – नीतू माथुर
नीतू माथुर एक संवेदनशील लेखिका, कवयित्री, संपादक और स्तंभकार हैं। हिंदी साहित्य और कला को आम जनमानस तक पहुँचाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। अब तक उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उनकी लेखनी पाठकों के बीच विशेष रूप से सराही जाती है।
Woman With Wings
Woman With Wings संस्था पिछले 7 वर्षों से महिला सशक्तिकरण और विकास के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था की संस्थापक शैफाली संगल का मानना है कि हर महिला अपने आप में सक्षम है, बस उसे अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है।संस्था ने अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग दिया है और उनके सपनों को नई उड़ान दी है। इस अवसर पर शैफाली संगल, मैनेजिंग पार्टनर नेहा वाही एवं Woman With Wings की सभी सदस्यों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
अन्य सहयोगी व्यक्तित्वों का योगदान
-
शांभवी शुक्ला सहगल – पुस्तक के सुंदर और प्रभावशाली कवर डिज़ाइन के लिए विशेष आभार।
-
राजीव सक्सेना – आपकी खबर डिजिटल मीडिया के फाउंडर, जिन्होंने हर स्तर पर Woman With Wings को सहयोग और मीडिया कवरेज प्रदान किया।
-
राजेश रहेजा – KBI Publisher के पब्लिशिंग हेड, पुस्तक के प्रकाशन एवं प्रमोशन हेतु धन्यवाद।
-
ध्वनि जैन – वाणी… कर्मा फाउंडेशन की संस्थापक, जिनके प्रयासों से इस पुस्तक का भव्य स्तर पर विमोचन संभव हो पाया।
भव्य विमोचन समारोह
पुस्तक का विमोचन Constitution Club of India, नई दिल्ली में दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग द्वारा आयोजित Ms. ध्वनि जैन के ‘वाणी’ कर्मा साहित्य पर्व के दौरान संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में
-
श्री कपिल मिश्रा (मंत्री, कला संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार),
-
डॉ. सदानंद जोशी (Member Secretary, IGNCA),
-
डॉ. संजीव चोपड़ा (पूर्व निदेशक, LBSNAA),
-
श्री श्याम परांदे (International Coordinator, Sewa International),
-
श्री प्रभात कुमार (Chairperson, Pan IIT Alumni India),
-
Ms. वृंदा खन्ना (लेखिका एवं सोशल एंटरप्रेन्योर)
सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों ने पुस्तक का लोकार्पण कर लेखिका एवं पूरी टीम को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
📘 पुस्तक उपलब्ध है:
👉 https://amzn.in/d/0eyByUaR



