MUIT लखनऊ की एमबीए छात्रा वंशिका साहू ने भारत बौद्धिक्स परीक्षा–2026 में हासिल की उल्लेखनीय सफलता

Vanshika Sahu, an MBA student at MUIT Lucknow, has achieved remarkable success in the Bharat Bauddhiks Examination–2026.
 
poi

लखनऊ।  Maharshi University of Information Technology की एमबीए छात्रा वंशिका साहू ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित प्रतिष्ठित भारत बौद्धिक्स परीक्षा–2026 में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा Vidya Bharati Uchcha Shiksha Sansthan एवं University of Delhi के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी।

महर्षि स्कूल ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट की छात्रा वंशिका साहू को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. Bhanu Pratap Singh, डीन एकेडेमिक्स Dr. Neeraj Jain, महर्षि स्कूल ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट की डीन Dr. Sandhya Sinha तथा परीक्षा के संयोजक Dr. Vijay Srivastava उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और संस्थान द्वारा प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है।

Tags