वीर अब्दुल हमीद का बलिदान और जीवन युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत : हाजी मो. नफीस इदरीसी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से पहुंचे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मो. नफीस इदरीसी ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद के अदम्य साहस और देश के लिए दिए गए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जिस वीरता और पराक्रम के साथ दुश्मनों के इरादों को नाकाम किया, वह देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गाजीपुर से आए परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के पौत्र मो. परवेज ने कहा कि उनके दादा की कुर्बानी और अदम्य साहस बेमिसाल था। ऐसे देशभक्त और वीर योद्धा सदियों में जन्म लेते हैं।
सीवान, बिहार से आए डॉ. मो. मुस्लिम ने शिक्षा को तरक्की का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें।
छपरा, बिहार से पहुंचे हाजी अब्दुल रहमान अख्तर ने इदरीसी बिरादरी की आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से इदरीसी बिरादरी को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करने तथा सिलाई के पारंपरिक पेशे को दस्तकारी का दर्जा देने की मांग की।
संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर अहमद मुबीन इदरीसी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण तथा रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मो. नफीस इदरीसी एवं प्रदेश अध्यक्ष हाजी मो. नफीस अनवर इदरीसी ने नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं, उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डॉ. मो. इकबाल इदरीसी मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मो. नकी इदरीसी ने किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं और समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को इंजीनियर अहमद मुबीन, सज्जाद इदरीसी, मो. तौहीद, मो. आफताब आलम, नसीर इदरीसी, हाजी मो. इकरार इदरीसी, हाजी मो. इसरार, हाजी मो. सगीर, हाजी मो. इरशाद, अख्तर हुसैन, अब्दुल रहमान अख्तर इदरीसी, मोईन इदरीसी, मो. अतीक, मौलाना सरताज इदरीसी और हाजी ऐजाज अली सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
इस मौके पर इंजीनियर मो. आसिफ, जिला अध्यक्ष प्रयागराज शराफत अली, महामंत्री जुल्फिकार इदरीसी, मो. आरिफ, अब्दुल मजीद करारी, डॉ. जिलानी, हाजी अशफाक, गुलाम सरवर, असर मुख्तार, महबूब अहमद, मो. यूनुस सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
