वीर अब्दुल हमीद का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हाजी मो नफीस इदरीसी

Veer Abdul Hamid's sacrifice is a source of inspiration for the youth: Haji Mohd. Nafees Idrisi
 
CVHJH

प्रयागराज, 13 सितंबर। सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया के तत्वावधान में 1965 के भारत-पाक युद्ध के परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहीद दिवस करेली स्थित मरहबा पैलेस में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हाजी नफीस अनवर इदरीसी ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से पहुंचे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मो नफीस इदरीसी ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस वीरता के साथ अब्दुल हमीद ने युद्ध के दौरान दुश्मन के इरादों को विफल किया, वह देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण है।

FGCHFG

पौत्र मो परवेज को किया सम्मानित

कार्यक्रम में गाजीपुर से पहुंचे वीर अब्दुल हमीद के पौत्र मो परवेज ने अपने दादा के शौर्य और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद जैसे देशभक्त और साहसी योद्धा सदियों में जन्म लेते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मो नफीस इदरीसी और राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी इं. अहमद मुबीन इदरीसी ने मो परवेज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

HYHFU

शिक्षा और तकनीकी ज्ञान पर जोर

सीवान, बिहार से पहुंचे डॉ. मो मुस्लिम ने कहा कि शिक्षा ही समाज और समुदाय की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा दिलाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

वहीं छपरा, बिहार से आए हाजी अब्दुल रहमान अख्तर ने इदरीसी बिरादरी की आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए सरकार से बिरादरी को अत्यधिक पिछड़ा वर्ग में शामिल करने तथा सिलाई के पारंपरिक पेशे को दस्तकारी का दर्जा देने की मांग की।

GFYUTY

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील

अंजुमन इदरीसिया के राष्ट्रीय महामंत्री इं. अहमद मुबीन इदरीसी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। उन्होंने वृक्षारोपण और रक्तदान जैसे सामाजिक अभियानों में हर वर्ष बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मो नफीस इदरीसी और प्रदेश अध्यक्ष हाजी मो नफीस अनवर इदरीसी ने नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मो तौहीद (रांची, झारखंड) को संस्था का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की भी घोषणा की गई।

GY

मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शहीद दिवस समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डॉ. मो. इकबाल इदरीसी मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मो नकी इदरीसी ने किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को निरंतर अध्ययन और प्रगति के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में इं. अहमद मुबीन, सज्जाद इदरीसी, मो तौहीद, मो आफताब आलम, नसीर इदरीसी, हाजी मो इकरार इदरीसी, हाजी मो इसरार, हाजी मो सगीर, हाजी मो इरशाद, अख्तर हुसैन, अब्दुल रहमान अख्तर इदरीसी, मोईन इदरीसी, मो अतीक, मौलाना सरताज इदरीसी और हाजी ऐजाज अली सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

BKLJHI

इस अवसर पर इं. मो आसिफ, जिला अध्यक्ष प्रयागराज शराफत अली, महामंत्री जुल्फिकार इदरीसी, मो आरिफ, अब्दुल मजीद करारी, डॉ. जिलानी, हाजी अशफाक, गुलाम सरवर, असर मुख्तार, महबूब अहमद और मो युनुस सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शराफत अली
जिला अध्यक्ष
अंजुमन इदरीसिया, प्रयागराज

Tags