अमर शहीद सिपाही दयाशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने किया नमन

Tribute paid on the death anniversary of immortal martyr Sepoy Dayashankar Shukla; ex-servicemen pay their respects.
 
अमर शहीद सिपाही दयाशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने किया नमन

फतेहपुर/कानपुर, 5 अगस्त 2026। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा संचालित ग्राम योजना के अंतर्गत गोद लिए गए ग्राम लालपुर समरी में कीर्ति चक्र विजेता अमर शहीद सिपाही दयाशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में परिषद के कानपुर प्रांत की ओर से प्रांत महामंत्री सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल में हरमन सिंह (जिला अध्यक्ष, कानपुर इकाई), सूबेदार मेजर आर्यन यादव, वारंट ऑफिसर अवधेश नारायण त्रिपाठी, दिलीप कुमार दीक्षित तथा फतेहपुर इकाई से कैप्टन पीतांबर सिंह और लेफ्टिनेंट लालजी श्रीवास्तव सहित लगभग 20 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), अन्य ग्रामीणों तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भाग लेकर शहीद को नमन किया। उपस्थित सभी लोगों ने शहीद के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि 5 अगस्त 1996 को बारामूला सेक्टर (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान सिपाही दयाशंकर शुक्ल ने अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके शौर्य और बलिदान के लिए उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में परिषद के प्रांत महामंत्री सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

जय हिंद! जय भारत!

Tags