लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर

VG Pageants Launches in Lucknow, Offering Women an Opportunity to Reach a National Platform
 
VG Pageants Launches in Lucknow, Offering Women an Opportunity to Reach a National Platform

लखनऊ, 29 अप्रैल 2026। राजधानी लखनऊ में महिलाओं के लिए एक नए मंच की शुरुआत हुई, जब होटल ग्रांड जेबीआर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीजी पेजेंट्स लखनऊ का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख लोग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर वीजी पेजेंट्स की ओर से बताया गया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास, पहचान और अपनी प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है।

महिलाओं को मिलेगा नया आत्मविश्वास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीजी पेजेंट्स की संस्थापक एवं नेशनल डायरेक्टर बिनीता श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ जैसे शहरों में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को अपनी पहचान बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में मदद करेगी। वहीं, डॉ. विश्वास श्रीवास्तव, सीईओ, वीजी (Visionara Global), ने कहा कि यह अभियान देश के विभिन्न शहरों में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

klppo

लखनऊ में मीनाक्षी वत्स और खुशबू चौधरी संभालेंगी जिम्मेदारी

वीजी पेजेंट्स लखनऊ की सिटी डायरेक्टर के रूप में मीनाक्षी वत्स और खुशबू चौधरी को नियुक्त किया गया है। मीनाक्षी वत्स, जो पिछले 20 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और वर्ष 2025 में VG Mrs India Finesse की प्रथम रनर-अप रह चुकी हैं, ने कहा कि यह मंच महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा। खुशबू चौधरी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा।

होंगे फैशन शो और ग्रूमिंग सेशन

आयोजकों के अनुसार, इस मंच के अंतर्गत मिस, मिसेज और मिसेज लखनऊ श्रेणियों में सिटी लेवल पेजेंट आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा किड्स और टीन फैशन शो, रनवे शो, ग्रूमिंग सेशन और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट्स का आयोजन भी किया जाएगा।

राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका

वीजी पेजेंट्स की सबसे खास बात यह है कि यहां के विजेताओं को VG Miss & Mrs India के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जिसे देश के प्रमुख ब्यूटी पेजेंट्स में गिना जाता है। आयोजकों का कहना है कि यह मंच केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने पर केंद्रित है। इस पहल के साथ लखनऊ भी उन शहरों की सूची में शामिल हो गया है, जहां महिलाओं को अपनी प्रतिभा और पहचान को नई उड़ान देने के लिए एक मजबूत और संगठित मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

Tags