Powered by myUpchar

राम नवमी को निकलेगी शोभा यात्रा, तैयारियों में जुटी विहिप

Shobha Yatra will be held on Ram Navami, VHP is busy in preparations
 
राम नवमी को निकलेगी शोभा यात्रा, तैयारियों में जुटी विहिप
बलरामपुर। रविवार को रामनवमी के अवसर पर जिले में भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया जा रहा है।

 यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राम कृष्ण सिंह (लड्डू सिंह) ने दी।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष विश्व हिन्दू परिषद द्वारा राम नवमी के अवसर पर भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार शोभा यात्रा को और भव्य और दिव्य बनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, विद्यार्थी परिषद, सेवा वाहिनी, एकल विद्यालय, शिव नाट्य कला, दुर्गा पूजा समन्वय समिति, गणेश पूजा समन्वय समिति सहित अन्य समितियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने लोगो से अपील की है रामनवमी के अवसर सभी हिन्दू समाज के लोग अपने अपने घरों पर ध्वज जरूर लगाए व शाम के समय दीपक अवश्य जलाए।

विहिप के जिला मीडिया प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि शोभा यात्रा झारखंडी मंदिर से निकल कर परम्परागत मार्गो से होते हुए राम लीला मैदान में समाप्त होगी।

अविनाश पांडेय ने बताया कि शोभा यात्रा में भगवान श्री राम के रथ के साथ साथ हनुमान, लक्ष्मण, जामवंत, माता दुर्गा, भारत माता की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।

Tags