विभूति फीचर्स के लेखक मुकेश "कबीर" को मिला राष्ट्रीय कलम गौरव सम्मान
Vibhuti Features writer Mukesh "Kabir" receives National Pen Pride Award
Wed, 19 Nov 2025
भोपाल (विभूति फीचर्स)। देश के सुप्रसिद्ध गीतकार, व्यंग्यकार और विभूति फीचर्स के eminent लेखक मुकेश "कबीर" को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, प्रयागराज द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कलम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान प्रदान किया गया।
समारोह में पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान उपाध्याय एवं तुलसी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद तिवारी ने संयुक्त रूप से मुकेश "कबीर" को यह सम्मान भेंट किया।मुकेश "कबीर" को यह सम्मान उनके चर्चित और अत्यधिक लोकप्रिय गीत "हिन्दुस्तान जिंदाबाद" के लिए दिया गया, जिसे देशभक्ति का सबसे लंबा गीत माना जाता है और जो व्यापक सराहना प्राप्त कर चुका है।
अधिवेशन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और साहित्यकार उपस्थित रहे।
(विभूति फीचर्स)
