रील बनाने के नाम पर युवक से अमानवीय मारपीट, पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने का वीडियो वायरल

Video goes viral showing a young man being subjected to inhumane assault—beaten while hanging upside down from a tree—over the making of a reel.
 
shhwh

गोण्डा। जिले के तरबगंज क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो खानपुर गांव का है, जिसमें कुछ युवक एक युवक को रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटका देते हैं और फिर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई करते दिखाई देते हैं।

वायरल वीडियो में एक युवक घटना की रिकॉर्डिंग करते हुए अन्य लोगों को उकसाता हुआ सुनाई देता है। वह कहता है, "और मारिए... दोबारा गलती न करे... खूब मारो।" बताया जा रहा है कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ने ही इसे सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।


वीडियो सामने आने के बाद तरबगंज पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पीड़ित युवक तथा वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


यह घटना सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में बढ़ते 'रील कल्चर' के खतरनाक पहलू को भी उजागर करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि लाइक और व्यूज़ की दौड़ में हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों का प्रदर्शन न केवल अपराध है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।

Tags