अमेरिका की प्रतिष्ठित रक्षा कंपनी Raytheon में विदित मणि तिवारी का चयन, लखनऊ का बढ़ाया गौरव

Vidit Mani Tiwari selected by prestigious American defense company Raytheon; brings pride to Lucknow
 
egegeg
लखनऊ। अमेरिका की प्रतिष्ठित रक्षा कंपनी रेथियॉन (Raytheon) में लखनऊ निवासी विदित मणि तिवारी का चयन हुआ है। यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ शहर के लिए भी गौरव का विषय है।

विदित मणि तिवारी, विनीत खंड-2, गोमती नगर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष मणि त्रिपाठी के पौत्र हैं। वर्तमान में वह अमेरिका की प्रतिष्ठित मिशिगन यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।


कंपनी में उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत आवश्यक सुरक्षा जांच (Security Clearance) के लिए उनका नाम भेजा गया है। इस उपलब्धि को उनकी शैक्षणिक मेहनत और प्रतिभा की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।


विदित की इस सफलता पर विनीत खंड-2, गोमती नगर जन कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समिति के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वह आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा से नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Tags