महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में विद्यारंभ समारोह आयोजित, छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना
बलरामपुर: जनपद बलरामपुर में वनवासी कल्याण आश्रम के सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में रविवार को विद्यारंभ समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी तथा विशिष्ट अतिथियों ने सरस्वती पूजन और हवन के साथ किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि महंत गेल्हापुर बृजानंद जी महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, बलरामपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक वित्त वीएन ठाकुर तथा भाजपा नेता अजय सिंह ‘पिंकू’ मौजूद रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत अतिथियों ने छात्रावास संचालन समिति के महामंत्री इदू भूषण जायसवाल एवं छात्र-छात्राओं के साथ मां सरस्वती का पूजन किया और हवन कुंड में आहुति देकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। समिति के महामंत्री ने छात्रावास की गतिविधियों और संचालन व्यवस्था की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष मंगल बाबू ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
![p[]p[]](https://aapkikhabar.com/static/c1e/client/86288/uploaded/e0e404906af5b4da2e2e3ed4d0a6337a.jpg)
संरक्षक एवं एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडे ने छात्रावास के उद्देश्यों और संचालन व्यवस्था पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र जी ने छात्रावास की गतिविधियों की जानकारी देते हुए संचालन समिति के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने बताया कि छात्रावास में वर्तमान में 22 छात्र तथा महिला छात्रावास में 9 छात्राएं रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनके पठन-पाठन, भोजन एवं अन्य आवश्यक खर्चों का वहन समिति और उससे जुड़े सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि छात्रावास में बलरामपुर के साथ-साथ लखीमपुर, सीतापुर और श्रावस्ती जनपदों के जनजातीय परिवारों के बच्चे भी रह रहे हैं। बच्चों की शिक्षा, भोजन और अन्य आवश्यकताओं की जिम्मेदारी समिति द्वारा उठाई जा रही है।
मुख्य अतिथि महंत मिथिलेश नाथ योगी और विशिष्ट अतिथि महंत बृजनंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सेवा कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन महिला समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना श्रीवास्तव ने किया। संपूर्ण पूजन कार्यक्रम विद्वान पंडित दुख हरण नाथ पांडे एवं उनके सहयोगियों द्वारा संपन्न कराया गया।समारोह में विशेष सहयोग और जनहित में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके वर्मा और डॉ. वाईपी गुप्ता को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन प्रमुख सचिन जी, संरक्षक डॉ. कौशल्या गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एमपी तिवारी, डॉ. जेएस चौहान, राम जन्मभूमि के पक्षकार राजेंद्र सिंह, डॉ. शरद सिंह, अमर सिंह, रमेश पाहवा, विश्वनाथ मिश्र, प्रो. विशाल मिश्रा, ग्राम प्रधान महेश मिश्रा, अनूप चंद्र मिश्रा, केशवानंद मिश्रा, कुंवर जय सिंह, अजीत प्रताप सिंह, महिला समिति की महामंत्री साधना पांडे, रंजना पांडे, शालिनी सिंह, रश्मि सिंह, बीडी जायसवाल, संजय शुक्ला, गौरव मिश्रा, शिवम मिश्रा, रामकुमार मिश्र, अखिलेश्वर तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
