विद्यामंदिर क्लासेस ने लॉन्च की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा 'VIQ 2026', छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप का मिलेगा अवसर
लखनऊ। आईआईटी-जेईई, नीट और फाउंडेशन कोर्स की तैयारी कराने वाले अग्रणी शिक्षण संस्थान विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने अपने गोमती नगर स्थित लखनऊ केंद्र पर आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा VIQ 2026 (Vidyamandir Intellect Quest) की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 7 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, करियर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रेस वार्ता में जयदीप विद्यार्थी (बिजनेस हेड), पवन कुमार सिंह (सेंटर हेड) और राजीव मिश्रा (मार्केटिंग हेड) ने बताया कि VIQ 2026 का उद्देश्य आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करना है।
छात्रों को मिलेंगे कई लाभ
संस्थान के अनुसार, परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें ऑल इंडिया परफॉर्मेंस एनालिसिस, विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग तथा IIT-JEE, NEET, ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष अकादमिक मार्गदर्शन भी मिलेगा।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी परीक्षा
VIQ 2026 का आयोजन अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित तिथियों में से किसी एक का चयन कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
निःशुल्क पंजीकरण शुरू
विद्यामंदिर क्लासेस ने बताया कि VIQ 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्धारित अवधि के भीतर विद्यार्थी निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
संस्थान ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में इस परीक्षा में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार तैयार करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है।
