विजय खंड कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न, डॉ. आदित्य पांडे सम्मानित
Gomti Nagar स्थित विजय खंड कल्याण समिति की बैठक 13 मई 2026 को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री एल. के. मिश्र ने की।
बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष ने बताया कि Rajnath Singh द्वारा पिछले माह अप्रैल में विजय खंड की दो विभूतियों — Malini Awasthi और Dr. Aditya Pandey — को “विशिष्ट सेवाओं” के लिए सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे विजय खंड के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
इसी क्रम में समिति ने डॉ. आदित्य पांडे का फूलमाला, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, मालिनी अवस्थी के लखनऊ से बाहर होने के कारण उनका सम्मान आगामी कार्यक्रम में किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इनमें प्रमुख रूप से सीवर की गंभीर समस्या, वर्षा ऋतु में जलजमाव, पार्कों के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त के साथ बेहतर समन्वय जैसे मुद्दे शामिल रहे।समिति ने विजय पार्क एवं सद्भावना पार्क के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया। साथ ही पार्कों में अवांछनीय तत्वों की रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में हर वर्ष आयोजित होने वाले “होली एवं ईद मिलन-2026” कार्यक्रम को 30 या 31 मई को आयोजित करने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।इसके अतिरिक्त वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹1000 से बढ़ाकर ₹1200 किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। समिति ने इस शुल्क के शत-प्रतिशत संग्रह का भी निर्णय लिया।

संयुक्त सचिव श्री आमिर इस्लाही ने सदस्यों को क्षेत्र में व्याप्त सीवर समस्या का स्थलीय निरीक्षण कराया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संबंधित कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।अंत में अध्यक्ष श्री एल. के. मिश्र ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।
