विकासनगर अग्निकांड: पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण बनीं स्वयंसेवी संस्थाएं, राहत सामग्री का किया वितरण
जरूरी सामानों का वितरण
अग्निकांड में अपना सब कुछ खो चुके पीड़ितों को तत्काल राहत पहुँचाने के उद्देश्य से संस्थाओं द्वारा प्रत्येक पीड़ित परिवार को निम्नलिखित सामग्री वितरित की गई:
-
आश्रय के लिए: 100 तिरपाल और 100 चटाई।
-
दैनिक उपयोग: 100 प्लास्टिक जग और गिलास।
-
खाद्य सामग्री: बिस्कुट और अन्य जलपान के पैकेट।
"समाज का हर वर्ग आगे आए": समाजसेवियों की अपील
राहत सामग्री का वितरण करते समय उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को रेखांकित किया। साईं मूर्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं कंपनी सेक्रेट्री सलमान खान ने कहा कि आपदा के समय एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति है।
सिविल डिफेंस के डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह और गांधीवादी सलमान हैदर रिज़वी ने संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा विकासनगर के ये परिवार आज बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। समाज के हर सक्षम वर्ग को घर से बाहर निकलकर इन पीड़ितों की मदद और सहयोग के लिए आगे आना चाहिए ताकि वे फिर से अपना जीवन शुरू कर सकें।"
इनकी रही प्रमुख भूमिका
इस मानवीय सेवा कार्य में मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह, मेहरून निशा, रिशू गुप्ता और सैय्यद अफज़ल हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया। संस्थाओं ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी पीड़ितों की आवश्यकताओं को देखते हुए हर संभव सहायता जारी रखी जाएगी।
