नारायनपाली में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Villagers were made aware by organizing a public meeting in Narayanpali.
 
Villagers were made aware by organizing a public meeting in Narayanpali.

गड़वार (बलिया)।स्थानीय ब्लॉक के नारायनपाली गांव के पंचायत भवन में शनिवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनचौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल की अध्यक्षता करते हुए सहायक विकास अधिकारी (कृषि) वेदव्यास सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे।

njkl

ग्राम सचिव आनंद कुमार राव ने विकसित भारत अभियान, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, आवास योजना तथा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण योजना से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही मौके पर ही पात्र लोगों का फार्मर रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से नाली की समस्या के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। वर्तमान में ग्राम प्रधान द्वारा नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

एडीओ (कृषि) ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव, तारकेश्वर दुबे, गुड्डू खरवार, संतोष यादव, विमला देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags