स्वदेशी जागरण मंच के संगठन मंत्री विनय शर्मा दो दिवसीय ऊना प्रवास पर

Swadeshi Jagran Manch's organization minister Vinay Sharma on a two-day visit to Una
 
Dnsnns
ऊना।  स्वदेशी जागरण मंच के संगठन मंत्री श्री विनय शर्मा दो दिवसीय प्रवास पर जिला ऊना का दौरा करेंगे। इस दौरान स्वदेशी विचारधारा, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें वे मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता करेंगे।

 

 

स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक श्री सत्य देव शर्मा सहोड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री विनय शर्मा का यह प्रवास समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को बहडाला में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर श्री विनय शर्मा महिलाओं को स्वरोजगार, लघु उद्योग, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।
इसके उपरांत 3 फरवरी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ऊना में प्रशिक्षु विद्यार्थियों के लिए स्वरोजगार विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस सेमिनार में श्री विनय शर्मा युवाओं को तकनीकी कौशल के साथ-साथ उद्यमिता, स्टार्टअप, स्वरोजगार के अवसरों तथा ‘लोकल फॉर वोकल’ की अवधारणा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। वे युवाओं को नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाले बनने के लिए प्रेरित करेंगे।
स्वदेशी जागरण मंच का मानना है कि देश की आर्थिक मजबूती का आधार स्वदेशी विचार, स्थानीय उत्पादन और आत्मनिर्भरता है। मंच निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है।
अंत में श्री सत्य देव शर्मा सहोड़ ने जिले के युवाओं, महिलाओं एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वदेशी विचारधारा को सशक्त करें तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

Tags