विनायक फीचर्स के लेखक राकेश अचल सम्मानित
Vinayak Features writer Rakesh Achal honoured
Sat, 21 Mar 2026
ग्वालियर (विनायक फीचर्स)। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं विनायक फीचर्स के लेखक राकेश अचल को चंबल अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री गोपाल गुप्ता की स्मृति में स्थापित “श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान” से सम्मानित किया गया।
ग्यारह हजार रुपये की यह सम्मान राशि स्वर्गीय गोपाल गुप्ता की स्मृतियों को समर्पित है। इस अवसर पर उनके परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में मुरैना के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, विधायक दिनेश गुर्जर तथा महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह राज्य स्तरीय सम्मान प्रत्येक वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्व को प्रदान किया जाएगा।
