विनीतखण्ड–2 जन कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Vineet Khand-2 Public Welfare Committee celebrated Independence Day with great enthusiasm.
 
''
लखनऊ, 15 अगस्त 2026। विनीतखण्ड–2 जन कल्याण समिति की ओर से ई-लाइब्रेरी परिसर, विनीतखण्ड–2, गोमती नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समारोह में समिति के अध्यक्ष सुभाष मणि तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया। ध्वजारोहण के पश्चात अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नागरिकों की सहभागिता, आपसी एकता और सामाजिक सौहार्द बेहद जरूरी है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।

ijo098

क्षेत्रवासियों ने रखे सुझाव

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों को अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर दिया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, सुरक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। सभी ने विनीतखण्ड–2 को बेहतर और सुविधासंपन्न क्षेत्र बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम का संचालन समिति के संगठन सचिव बांकेश्याम त्रिपाठी ने किया। अंत में समिति के सचिव अशोक कुमार अरोड़ा ने सभी अतिथियों, समिति सदस्यों, क्षेत्रवासियों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

90-90

समिति ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विनीतखण्ड–2 को स्वच्छ, सुरक्षित, सशक्त, समरस एवं आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

जय हिन्द!
जय भारत!

जारीकर्ता:
अशोक कुमार अरोड़ा
सचिव, विनीतखण्ड–2 जन कल्याण समिति
गोमती नगर, लखनऊ

Tags