विपिन दुबे बने भाजपा किसान मोर्चा लखनऊ महानगर के जिला उपाध्यक्ष

Vipin Dubey appointed as District Vice President of the BJP Kisan Morcha for the Lucknow metropolitan unit.

 
विपिन दुबे बने भाजपा किसान मोर्चा लखनऊ महानगर के जिला उपाध्यक्ष

लखनऊ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा लखनऊ महानगर ने किसान हितों के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले भाजपा नेता विपिन दुबे को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से यह नियुक्ति किसानों की समस्याओं को उठाने और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए की गई है। बताया गया कि विपिन दुबे पिछले कई वर्षों से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है।

जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में विपिन दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है और संकट के समय उनके साथ खड़ी रहती है। उन्होंने गन्ना मूल्य में वृद्धि और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “मेरा प्रयास रहेगा कि जिले का कोई भी किसान किसी समस्या में हो तो वह सीधे मुझसे संपर्क कर सके। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सदैव प्रयासरत रहूंगा।” विपिन दुबे की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और उपाध्यक्ष विपिन दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।  दोनों पदाधिकारियों ने किसानों के हित में निरंतर कार्य करने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Tags