यूपी पीजीटी परीक्षा 2026 से जुड़ा वायरल “मीडिया आमंत्रण” फर्जी, आयोग ने जारी की चेतावनी

Viral "Media Invitation" Related to UP PGT Exam 2026 is Fake; Commission Issues Warning
 
यूपी पीजीटी परीक्षा 2026 से जुड़ा वायरल “मीडिया आमंत्रण” फर्जी, आयोग ने जारी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित “मीडिया आमंत्रण” पत्र को पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि “यूपी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन पीजीटी परीक्षा 2026” से संबंधित प्रसारित पत्र आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है।

आयोग के अनुसार वायरल दस्तावेज में दिए गए कार्यक्रम, प्रश्नावली और अन्य विवरण आधिकारिक नहीं हैं और न ही आयोग की किसी स्वीकृत प्रक्रिया का हिस्सा हैं। आयोग ने कहा कि परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और मीडिया संवाद से जुड़ी सभी सूचनाएं केवल अधिकृत वेबसाइट और आधिकारिक अधिसूचनाओं के माध्यम से जारी की जाती हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें।

साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की प्रेस वार्ता या मीडिया संवाद आयोजित किया जाएगा, तो उसकी जानकारी विधिवत आधिकारिक माध्यमों से पहले ही सार्वजनिक की जाएगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने चेतावनी दी है कि भ्रामक और फर्जी सूचनाएं फैलाने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags