वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 168 गेंदों में जड़े 160 रन; पिता की याद दिलाया बल्लेबाजी अंदाज

18 साल के आर्यवीर सहवाग ने 17 चौके और 7 छक्कों की मदद से खेली शानदार पारी, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
 
jsns
क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर सहवाग के अंदाज की चर्चा हो रही है। पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 168 गेंदों पर 160 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 17 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।


आर्यवीर ने ऐसे समय में मोर्चा संभाला, जब टीम के कप्तान के जल्दी आउट होने के बाद दबाव बढ़ गया था। उन्होंने पहले पारी को संभाला और फिर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।


पिता की तरह निडर बल्लेबाजी


आर्यवीर की बल्लेबाजी में उनके पिता वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखाई दी। न गेंदबाजों का खौफ और न ही दबाव की चिंता। उन्होंने अपनी आक्रामक शैली से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Tags