विश्व हिन्दू महासंघ ने छात्राओं को कराया विशेष पूजन एवं कन्या भोज

 
Snsnsns
गोण्डा। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर विश्व हिन्दू महासंघ, गोण्डा इकाई ने नगर के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में कन्या पूजन एवं भोजन आयोजन किया। इस अवसर पर कुल 108 कन्याओं को विधिवत पूजन कर सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।
महासंघ के जिलाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और मार्गदर्शन में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन और अन्नदान का विशेष महत्व है, इसी उद्देश्य से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बालिकाओं को आमंत्रित कर उनके चरण पूजित किए गए, चुनरी अर्पित की गई और स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया। साथ ही उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरण भी किया गया।

Snwnwn

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ जी की दीर्घायु और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं सभासद अलंकार सिंह, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष छाया मिश्रा, किन्नर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संत पूजा मिश्रा, उपाध्यक्ष महंत कृष्ण दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप मिश्र, देवेंद्र सोनी, राजू सिन्धी, दीपेंद्र मिश्रा, वरदान मेहरोत्रा, सुधीर श्रीवास्तव, प्रवक्ता प्रखर श्रीवास्तव, सीमा त्रिवेदी तथा भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय नेता रंजीत बाबा की विशेष भूमिका रही।

Tags