विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव व अभिनेता कुलदीप मिश्रा पर अपहरण का आरोप, केस दर्ज

Kuldeep Mishra, national general secretary of the Vishwa Hindu Raksha Parishad and an actor, has been accused of kidnapping, and a case has been registered against him.
 
ftgjt

बाराबंकी।  जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पीड़िता मंजू सिंह ने अपने पति प्रेम सिंह यादव के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहरीर के अनुसार, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव व अभिनेता कुलदीप मिश्रा, राम शंकर और सत्या पंडित के खिलाफ अपहरण सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि 9 जनवरी को कुलदीप मिश्रा ने उनके पति को उठवा लेने की धमकी दी थी।

पूरा मामला शुगर मिल बाजार, कोतवाली नगर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़िता का कहना है कि इसी विवाद के चलते उनके पति को अगवा किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags