बलरामपुर अस्पताल में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Vishwakarma Jayanti celebrated with reverence and devotion at Balrampur Hospital.
 
iii

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभाग में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों ने सुख-समृद्धि के साथ अस्पताल की प्रगति और मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। पूजा के दौरान विभाग का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद के साथ डॉ. हनी चंद्रा, डॉ. नेहा चौरसिया, सुनील कुमार, मनोज अवस्थी, सत्य प्रकाश, आशीष मौर्य, शम्भु राज, नेहा वर्मा, पूजा मिश्रा, राबिया फातिमा और मनीष कुमार समेत विभाग के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने भी पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

yyy

पूजा संपन्न होने के बाद चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी दक्षता का प्रतीक माना जाता है।

i9o

उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मचारियों ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद वितरित किया।

Tags