सामाजिक न्याय की आवाज को उत्तर प्रदेश में और मजबूत करने की जरूरत : राजेंद्र पाल गौतम

There is a need to further strengthen the voice of social justice in Uttar Pradesh: Rajendra Pal Gautam
 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय की अलख को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। कांग्रेस सामाजिक समरसता, समानता और अधिकारों की लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने विभाग की आगामी रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी गांव-गांव और गली-गली पहुंचकर वैज्ञानिक जाति जनगणना की आवश्यकता को लेकर लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए संगठनात्मक स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे।  बैठक में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान प्रदेशभर से आए पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों, विचारकों और कार्यकर्ताओं ने समाज के अधिकार, हिस्सेदारी तथा वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपने विचार रखे।  बैठक का प्रमुख विषय देश और प्रदेश में वैज्ञानिक जाति जनगणना की आवश्यकता रहा। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक और प्रमाणिक आबादी का आंकड़ा उपलब्ध होने पर ही संसाधनों का न्यायपूर्ण वितरण तथा कल्याणकारी नीतियों का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है।  वक्ताओं ने कांग्रेस के सामाजिक न्याय संबंधी दृष्टिकोण को दोहराते हुए “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के सिद्धांत को आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।  कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरपर्सन सी.पी. राय, प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, डॉ. उमाशंकर पांडेय और सचिन रावत सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों की भागीदारी और वैज्ञानिक जाति जनगणना जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि पिछड़ा वर्ग देश की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उनके अधिकारों की रक्षा और सत्ता तथा शासन-व्यवस्था में उचित भागीदारी सुनिश्चित करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक प्रतिबद्धताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय की अलख को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। कांग्रेस सामाजिक समरसता, समानता और अधिकारों की लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने विभाग की आगामी रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी गांव-गांव और गली-गली पहुंचकर वैज्ञानिक जाति जनगणना की आवश्यकता को लेकर लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए संगठनात्मक स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान प्रदेशभर से आए पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों, विचारकों और कार्यकर्ताओं ने समाज के अधिकार, हिस्सेदारी तथा वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपने विचार रखे।

बैठक का प्रमुख विषय देश और प्रदेश में वैज्ञानिक जाति जनगणना की आवश्यकता रहा। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक और प्रमाणिक आबादी का आंकड़ा उपलब्ध होने पर ही संसाधनों का न्यायपूर्ण वितरण तथा कल्याणकारी नीतियों का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है।

वक्ताओं ने कांग्रेस के सामाजिक न्याय संबंधी दृष्टिकोण को दोहराते हुए “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के सिद्धांत को आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरपर्सन सी.पी. राय, प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, डॉ. उमाशंकर पांडेय और सचिन रावत सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags