निफा के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदानियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
शिविर में निफा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर और जिले के चर्चित ब्लडमैन Alok Agrawal ने अपना 38वां रक्तदान किया। वहीं जिलाध्यक्ष Vaibhav Tripathi ने 44वां, हिमांशु मणि दीक्षित ने 57वां, रवि गुप्ता ने 16वां, डॉ. तुलसीश दुबे ने 24वां, आशीष अग्रवाल ने 20वां और गुरुअंश सिंह ने 44वां रक्तदान किया।

अन्य रक्तदानियों में नारी शक्ति से सरोज मिश्रा ने अपना दूसरा रक्तदान किया, जबकि अक्षय शुक्ला (10वां), विवेक श्रीवास्तव (30वां) और मनीष सिंह (8वां) सहित कई लोगों ने भी रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दिया। सभी रक्तदानियों को निफा की ओर से विशेष प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य कारणों से 7 रक्तदाता रक्तदान नहीं कर सके और 2 रक्तदाता अनुपस्थित रहे।

निफा के उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑर्डिनेटर आलोक अग्रवाल ने बताया कि संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करती रहती है और इसी क्रम में वर्ष के प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निफा बलरामपुर के जिला कोऑर्डिनेटर संदीप उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में अभी भी कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने के लिए जागरूकता आवश्यक है।

जिला अध्यक्ष वैभव त्रिपाठी ने 44वां रक्तदान करने के बाद कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। वहीं जिला सचिव अविनाश पांडेय ने बताया कि जरूरत पड़ने पर संस्था के सदस्य मिलकर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास करते हैं।शिविर के सफल संचालन में ब्लड बैंक की टीम से डॉ. आकांक्षा शुक्ला, एल.टी. अशोक पांडेय, अंजली सिंह, अभिषेक सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सुन्दर तथा काउंसलर हिमांशु तिवारी का सराहनीय सहयोग रहा।
