गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Successful organization of voluntary blood donation camp in Lucknow on the eve of Republic Day
 
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

लखनऊ: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2026 को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ में लखनऊ पुलिस मित्र परिवार और ईश वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मानवता की सेवा के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना रहा।

शिविर में 130 से अधिक समाजसेवियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें से 70 रक्तदाताओं एवं रक्त वीरांगनाओं ने “एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान” का संकल्प लेते हुए राष्ट्रहित और मानव कल्याण के लिए रक्तदान किया। वहीं, 27 इच्छुक प्रतिभागी स्वास्थ्य संबंधी कारणों से रक्तदान नहीं कर सके।

यह रक्तदान शिविर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के संरक्षक श्री कविंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में आयोजक एवं संस्थापक जितेंद्र सिंह, फाउंडर मेंबर सरिता सिंह, फाउंडर मेंबर एवं सिविल डिफेंस सेक्टर वार्डन ज्योति खरे, कवि कुलदीप तिवारी (कलश), फाउंडर मेंबर नूतन वर्मा, फाउंडर मेंबर एवं प्रचार जंक्शन के निदेशक श्री सत्यम पांडेय, फाउंडर मेंबर श्री प्रशांत बाजपेई, अश्वनी कुमार, आशीष सिंह, प्रशांत तिवारी, पवन सिंह, संजय सिंह, अनुज श्रीवास्तव, एडवोकेट रिचा मिश्रा, बी.के. सिन्हा सहित अनेक सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

शिविर के विशिष्ट अतिथि के रूप में KGMU ट्रॉमा सेंटर के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संदीप तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,“आप आज केवल रक्तदान नहीं कर रहे, बल्कि किसी के जीवन की उम्मीद बन रहे हैं। यह निःस्वार्थ सेवा समाज में मानवता और संवेदनशीलता को मजबूत करती है।”

इस अवसर पर देशसेवा में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों—श्री अज़हर सिद्दीकी, श्री राहुल नयन (उप निरीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस), श्री सत्येंद्र कुमार सिंह, श्री कौशल किशोर सिंह एवं श्री रंजीत सिंह—को लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

शिविर की सबसे प्रेरणादायक रक्तदाता रहीं श्रीमती सुधा टंडन, जिन्होंने 62 वर्ष की आयु और दोनों हाथों में चोट होने के बावजूद रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया। शिविर के प्रथम रक्तदाता श्री पुष्पेंद्र यादव और द्वितीय रक्त वीरांगना श्रीमती शशिबाला पांडेय रहीं।

bhjkhj

इस रक्तदान शिविर में वी.के. सिंह, अज़हर सिद्दीकी, पवन सिंह, बी.के. सिन्हा, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार वर्मा (ADC सिविल डिफेंस), शैल वर्मा, अतुल सिंह, मुरली, प्रदीप शर्मा, आशीष सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, अविनाश पांडेय, अनिल कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सुजीत पटेल, सुरेंद्र कुमार, रितेश सिंह, रुचि मिश्रा, एडवोकेट रिचा मिश्रा, धीरेंद्र यादव, नीरज मिश्रा, गौरव साहू, जितेंद्र यादव सहित अनेक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया।

शिविर के संचालन में KGMU ब्लड बैंक की मेडिकल टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर निर्मल एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष रिचा मिश्रा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह रक्तदान शिविर न केवल एक सामाजिक पहल रहा, बल्कि गणतंत्र दिवस की भावना के अनुरूप सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का जीवंत उदाहरण भी बना।

Tags