मतदाता पुनरीक्षण अभियान: धवाई शक्ति केंद्र में भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण पर की रणनीतिक बैठक
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल रस्तोगी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह अपने बूथ क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन करें, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाएँ और किसी भी त्रुटि को समय रहते ठीक कराएँ।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और जनभागीदारी बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर ही होती है, और बूथ तभी मजबूत होगा जब बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
रस्तोगी ने सभी कार्यकर्ताओं से 4 दिसंबर तक अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, बूथ अध्यक्ष मुरारी प्रसाद यादव, बैद्यनाथ शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
