मतदाता बीएलओ से संपर्क कर 11 दिसंबर तक गणना प्रपत्र अवश्य भरें : संदीप उपाध्याय

Voters must contact BLO and fill the counting form by December 11: Sandeep Upadhyay
 
Voters must contact BLO and fill the counting form by December 11: Sandeep Upadhyay
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा बलरामपुर के चौरखाता मंडल में शक्ति केंद्र महाराजगंज जंगल एवं अजबनगर फरेंदा क्षेत्र में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य संदीप उपाध्याय ने बूथ संख्या 275, 276, 296, 297 और 298 पर बीएलओ की उपस्थिति में मतदाताओं के गणना/मतदाता प्रपत्र भरवाए।
अभियान के दौरान उन्होंने उपस्थित मतदाताओं से अपील की कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी नागरिक सक्रिय सहयोग दें और 11 दिसंबर से पहले अपना गणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से अवश्य भरें।

संदीप उपाध्याय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मतदाताओं की बड़ी भूमिका होती है। इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न होने पाए।

उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर घर–घर जाकर लोगों को गणना प्रपत्र भरवाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, घनश्याम यादव, अभिषेक सिंह, संजय जायसवाल, संबंधित बीएलओ, बूथ अध्यक्ष एवं स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे।

Tags