ऐशबाग जंक्शन पर 'जल ही जीवन है' मुहिम: भारत स्काउट एवं गाइड ने यात्रियों को पिलाया शीतल जल और शर्बत; भीषण गर्मी में दी बड़ी राहत

'Water is Life' campaign at Aishbagh Junction: Bharat Scouts and Guides served cool water and sherbet to passengers, providing great relief amidst the scorching heat.
 
[[[[[

लखनऊ, 08 जून 2026:एक दौर था जब गर्मियों के मौसम में राहगीरों को तपती धूप से राहत दिलाने के लिए जगह-जगह पर प्याऊ लगाकर निःशुल्क शीतल जल सेवा की जाती थी। आज के आधुनिक दौर में भले ही इस सेवा का स्थान बोतलबंद पानी ने ले लिया हो और जनसेवा की भावना कुछ कम हुई हो, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस पुरानी और पवित्र परंपरा को एक बार फिर जीवंत किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, लखनऊ द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों और आमजन के लिए निःशुल्क शीतल जल एवं शर्बत वितरण सेवाकी एक बेहद सराहनीय शुरुआत की गई है। इस मानवीय पहल से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे रेल यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिल रही है।

डीआरएम (DRM) के दिशा-निर्देशन में सजी 'शीतल सेवा'

इस जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, लखनऊ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक (DRM), लखनऊ जंक्शन के कुशल दिशा-निर्देशन तथा जिला आयुक्त (स्काउट एवं गाइड) के सीधे मार्गदर्शन में किया गया।

iii

भीषण गर्मी के इस प्रकोप को देखते हुए "जल ही जीवन है" विषय को केंद्र में रखकर यह पूरा अभियान चलाया जा रहा है। इस सेवा कार्यक्रम का जमीनी स्तर पर सफल संचालन कोहिनूर गाइड ग्रुप, ऐशबाग की ग्रुप लीडर रुक्मणी शर्मा तथा अजंता स्काउट ग्रुप, ऐशबाग के ग्रुप लीडर नसीम अख्तर, चंदन यादव एवं स्काउट मास्टर श्री मनीष पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।

30 से अधिक स्काउट-गाइड और लीडर्स ने संभाला मोर्चा

चिलचिलाती धूप के बीच ट्रेनों के आते ही यात्रियों को पानी पहुंचाने के लिए स्काउट और गाइड के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मोर्चा संभाला। इस पुनीत कार्य में दोनों ग्रुपों के लगभग 30 स्काउट एवं गाइडों सहित उनके लीडरों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

  • सक्रिय सदस्य: भूमिका शर्मा, वर्षा कुमारी, आरोही सिंह, विनीता हेल, पिरषा शर्मा, अमित यादव, अंकित शर्मा, संदीप सिंह, दिलीप यादव, मोहम्मद अदनान, नीरज आनंद, आयुष्मान सिंह, आयुष सिंह, आर्यन वर्मा और मनीष आनंद आदि ने यात्रियों की बोगियों तक जाकर शीतल जल और शर्बत वितरित किया।

ooo

रेलवे कर्मचारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिला सहयोग

इस सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि रेलवे प्रशासन और जिला संघ के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों ने भी अपना कंधा लगाया। इस अवसर पर गणेश कनौजिया, आर एन गर्ग, अरविंद वर्मा के साथ-साथ कमर्शियल डिपार्टमेंट (वाणिज्य विभाग) के फूलचंद, जैन सिंह एवं स्टेशन पर तैनात अन्य रेल कर्मचारियों ने भी आगे बढ़कर अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

ooo

यात्रियों ने की मुक्तकंठ से सराहना:

सफर के दौरान पानी की किल्लत और गर्मी से बेहाल यात्रियों ने भारत स्काउट एवं गाइड की इस निःशुल्क और निस्वार्थ सेवा की जमकर सराहना की। यात्रियों का कहना था कि ऐसी पहल न केवल प्यास बुझाती है, बल्कि समाज में मानवता के प्रति विश्वास को भी और मजबूत करती है।

Tags