प्रगति भारत महोत्सव 2024 में हमने खूब मस्ती की– इंदिरा नगर से कविता और उनका परिवार

We had a lot of fun at Pragati Bharat Mahotsav 2024–Kavita and her family from Indira Nagar
 
We had a lot of fun at Pragati Bharat Mahotsav 2024–Kavita and her family from Indira Nagar

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के तत्वाधान में चल रहे प्रगति भारत महोत्सव 2024 के सुबह से ही उमड़ी भीड़ में संडे को बेहद खास बना दिया। क्या आम क्या खास, क्या बच्चे बूढ़े, सभी आयु वर्ग के लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने प्रगति महोत्सव में खूब मौज मस्ती की। संडे को जहां महोत्सव में मौज मस्ती हुई वही फूड जोन झूलों पर और हवाई जहाज पर लोगों ने रील बनाई और खूब सेल्फी ली। 

प्रगति भारत महोत्सव 2024 में पूरी व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही। महोत्सव की तरफ से उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद।  प्रगति भारत महोत्सव 2024 में सांस्कृतिक मंच से एक से एक बढ़कर कवियों ने कविता पाठ किया। वहीं दूसरी तरफ प्रतिदिन लग रहे निशुल्क चिकित्सा शिविर के डॉक्टर को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं हनुश्री ट्रस्ट द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रगति भारत महोत्सव 2024 की शाम बेहद शानदार और सबको थिरकनें पर मजबूर कर दिया। हनुश्री ट्रस्ट की तरफ से रागिनी प्रिया जायसवाल के नेतृत्व में एक बार डांडिया नृत्य आरंभ हुआ तो सबका ध्यान डांडिया पर आकर्षित हो गया। डांडिया विशेष रूप से सरिता सिंह, सुमति गुप्ता, विनीत मीनाक्षी, प्रीती जोशी, पूनम पांडे, नितिन तिवारी, प्रदीप शुक्ला, विवेक सोनी, आदर्श अवधेश द्विवेदी, अंजुम, प्रिया सिंह राजपूत, आकांक्षा सिंह, शिवम सिंह, पवन पाल, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, शाहिद और बहुत सारे लोगों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एनबी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

Tags