Weight Loss Maintenance Tips: वजन घटाने के बाद फिर से बढ़ने का रहता है डर? अपनाएं ये असरदार तरीके, हमेशा मेंटेन रहेगी आपकी फिटनेस

Tips for Maintaining Weight Loss: Worried about gaining back the weight you lost? Follow these effective methods to keep your fitness intact.
 
Weight Loss Maintenance Tips

How to Maintain Weight After Weight Loss: वजन घटाना जितना कठिन काम है, उससे भी कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है घटे हुए वजन को लंबे समय तक मेंटेन (कंट्रोल) रखना। अक्सर देखा जाता है कि लोग सही डाइट और कसरत के जरिए वजन तो कम कर लेते हैं, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनका वजन दोबारा बढ़ने लगता है।

वजन कम होने के बाद पुरानी खराब जीवनशैली और आदतों में वापस लौटना इसका सबसे बड़ा कारण होता है। आइए जानते हैं कि वजन घटने के बाद आखिर यह दोबारा क्यों बढ़ता है और इसे हमेशा कंट्रोल में रखने के लिए कैसी डाइट और लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए।

 वजन घटने के बाद दोबारा क्यों बढ़ने लगता है?

अमेरिका के 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज' (NIDDK) के अनुसार, वजन घटाने के बाद उसे मेंटेन रखना एक सतत प्रक्रिया है:

  1. धीमा मेटाबॉलिज्म (Lower Calorie Burn): जब शरीर का वजन कम होता है, तो हमारा मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा हो जाता है। इसका मतलब है कि शरीर पहले की तुलना में कम कैलोरी बर्न करता है। ऐसे में पुरानी मात्रा में भोजन करने पर भी वजन तेजी से बढ़ता है।

  2. शारीरिक सक्रियता कम होना: वजन घटने के बाद लोग अक्सर कसरत करना छोड़ देते हैं या फिजिकल एक्टिविटी कम कर देते हैं।

  3. हाई-कैलोरी फूड्स की वापसी: लक्ष्य हासिल करने के बाद लोग फिर से तली-भुनी, मीठी या ज्यादा कैलोरी वाली चीजों का सेवन शुरू कर देते हैं।

 घटे हुए वजन को मेंटेन रखने के 5 मुख्य तरीके

  • नियमित वॉक और एक्सरसाइज जारी रखें: वजन घटने के बाद भी रोजाना कम से कम 30-45 मिनट मध्यम व्यायाम, योग या वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए रखें।

  • वजन की नियमित ट्रैकिंग: हफ्ते या 15 दिन में एक बार अपना वजन जरूर मापें। इससे अगर 1-2 किलो वजन बढ़ता भी दिखता है, तो आप शुरुआत में ही सतर्क होकर उसे कंट्रोल कर सकते हैं।

  • पर्याप्त नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट: कम नींद और अत्यधिक मानसिक तनाव शरीर में 'कॉर्टिसोल' हार्मोन बढ़ाते हैं, जो वजन बढ़ाने का काम करता है।

  • कंसिस्टेंसी (निरंतरता) बनाएं रखें: वजन घटाना कोई शॉर्ट-टर्म प्रोजेक्ट नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है। क्रैश डाइटिंग के बजाय ऐसी आदतें अपनाएं जिन्हें आप जिंदगी भर फॉलो कर सकें।

 वजन कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं?

क्या खाएं?

  • प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार: अपनी थाली में दालें, अंकुरित अनाज, पनीर, ओट्स, फल और हरी सब्जियों को प्राथमिकता दें। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।

  • साबुत अनाज (Whole Grains): मैदे के बजाय बाजरा, रागी, ब्राउन राइस और चोकर वाले आटे का इस्तेमाल करें।

  • भरपूर पानी: पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर डिटॉक्स रहता है और अनावश्यक भूख नहीं लगती।

Tags