प्रवासी पक्षियों से खिले वेटलैंड : जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Wetlands bloom with migratory birds: Awareness program organized
 
Wetlands bloom with migratory birds: Awareness program organized
बाराबंकी।  जिले में ठंड की शुरुआत के साथ ही वेटलैंड्स पर प्रवासी पक्षियों का आगमन तेज़ी से शुरू हो गया है। आने वाले लगभग चार माह तक इन विभिन्न प्रजातियों के खूबसूरत मेहमानों के प्रवास की संभावना है। इन रंग-बिरंगे आकर्षक पक्षियों के आगमन से कमरांवा वेटलैंड मनमोहक कलरव से सराबोर हो उठा है।
इसी क्रम में कमरांवा वेटलैंड पर वन विभाग एवं WLC की ओर से बर्ड वॉचिंग एवं वेटलैंड संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई जिलों से आए फोटोग्राफर्स, बर्ड लवर्स एवं प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया। सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने अलग-अलग प्रजाति के प्रवासी पक्षियों को नज़दीक से देखा, उनके वास-व्यवहार को समझा तथा उनकी खूबसूरती को कैमरों में कैद किया। सुबह का प्राकृतिक सौंदर्य और पक्षियों की चहचहाहट ने सभी को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।
Zbsbsb
जिला वन अधिकारी आकाशदीप वधावन ने इस आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाते हैं बल्कि वेटलैंड संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी बेहद उपयोगी हैं।

Tags