इंडियाज़ आइकॉनिक टैलेंट शो सीजन 2.0 के विजेता को मिला बड़ा म्यूजिक प्रोजेक्ट

Winner of India's Iconic Talent Show Season 2.0 lands a major music project.
 
इंडियाज़ आइकॉनिक टैलेंट शो सीजन 2.0 के विजेता को मिला बड़ा म्यूजिक प्रोजेक्ट
प्रयागराज। नाइस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किए जा रहे नए म्यूजिक प्रोजेक्ट ‘दीदार-ए-हुस्न’ की शूटिंग प्रयागराज में पूरी हो गई है। यह प्रोजेक्ट इंडियाज़ आइकॉनिक टैलेंट शो सीजन 2.0 के मंच से किए गए उस वादे को आगे बढ़ाता है, जिसके तहत शो के विजेताओं को म्यूजिक एल्बम के माध्यम से अपनी प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर देने की बात कही गई थी।

दीदार-ए-हुस्न’ को अपनी आवाज दी है गायन श्रेणी के प्रथम विजेता डॉ. शोएब अहमद ने। वहीं, गाने में यासेफ पटेल मुख्य अभिनेता और सबा मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी। यासेफ पटेल इंडियाज़ सुपर मॉडल सीजन 2.0 के विजेता रह चुके हैं।इस म्यूजिक प्रोजेक्ट के निर्माता एवं संकल्पना निर्देशक अजीत श्रीवास्तव हैं, जो नाइस फिल्म प्रोडक्शन के संस्थापक एवं निर्देशक भी हैं।

विजेताओं को लगातार मिल रहे नए अवसर

नाइस फिल्म प्रोडक्शन की ओर से बताया गया कि संस्था इंडियाज़ आइकॉनिक टैलेंट शो सीजन 2.0 के विजेताओं और प्रतिभागियों को लगातार नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। ‘दीदार-ए-हुस्न’ इसी पहल का हिस्सा है, जिसके जरिए प्रतिभाशाली कलाकारों को संगीत और मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया जा रहा है।

प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि शो के मंच पर प्रतिभागियों से किए गए वादे को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए उन्हें वास्तविक प्रोजेक्ट्स से जोड़ने का प्रयास जारी है। आने वाले समय में भी विजेताओं और प्रतिभागियों के लिए नए संगीत प्रोजेक्ट्स और अन्य अवसरों पर काम किए जाने की योजना है।

Tags