स्थानीय पार्षद दीपक लोधी के प्रयासों से न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और गैस्ट्रो अपार्टमेंट में सड़क निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ

Grand inauguration of road construction work in New Friends Colony and Gastro Apartments, made possible through the efforts of local Councilor Deepak Lodhi.
 
op

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और गैस्ट्रो अपार्टमेंट के निवासियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हमेशा प्रयासरत रहने वाले लोकप्रिय स्थानीय पार्षद दीपक लोधी के अथक और निरंतर प्रयासों के बाद आखिरकार दोनों कॉलोनियों में सड़क निर्माण कार्य का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया गया है।

लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र के निवासियों के लिए यह निर्माण कार्य किसी वरदान से कम नहीं है। सड़क बनने से न केवल जलभराव और गड्ढों की समस्या से मुक्ति मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों का आवागमन भी सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है और इसे 'क्षेत्र के जीवन का उद्धार' बताया है।

oo

इस बेहद खुशी के अवसर पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और गैस्ट्रो अपार्टमेंट की भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता एकत्र हुई। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए पार्षद दीपक लोधी का सहृदय आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल व सफल राजनीतिक भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से ऋतुराज रस्तोगी, डॉ. अभय सिंह, अशोक सिंह, अंशुल मिश्रा, नीरज जैन, धर्मेंद्र खरे, जे.पी. सिंह, पाण्डे जी, अजय शर्मा, मिस्टर पुरी, भदौरिया सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tags