महिला सशक्तिकरण
women empowerment
Sat, 8 Mar 2025
महिला सशक्तिकरण से होता
लैंगिक समानता का संचार।
महिला है समता की मूलक
जो देती मानवता को धार।
संघर्षों की कहानी है नारी
सृष्टि की शोभा है नारी।
प्यार और सम्मान की मूरत है नारी
इसलिए सब पर भारी है नारी।
नारी की मुस्कान करे सबका आकर्षित ध्यान
नारी की शक्ति राष्ट्र को दे नई शक्ति
महिला सशक्तिकरण से होता
लैंगिक समानता का संचार।
डॉ शंकर सुवन सिंह
एसोसिएट प्रोफेसर
फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी
शुएट्स, नैनी, प्रयागराज
