अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

Female health workers honored on International Women's Day
 
fgjg
Bara Gaon। International Women’s Day के अवसर पर Primary Health Centre Dadra में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Community Health Centre Bara Gaon के अधीक्षक Dr. Radheshyam Gaur ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में आशा बहुओं में शोभा और पूनम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) में ज्योति और मीनू, तथा महिला अधिकारियों में Dr. Preeti Verma और Dr. Neelam Chaudhary शामिल रहीं। सभी को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम गौड़ ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं और स्वास्थ्य विभाग में महिला कर्मियों का योगदान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, जो सराहना के योग्य है।

उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है। साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित किया कि वे लगन और मेहनत से कार्य करें ताकि भविष्य में उन्हें भी इसी तरह सम्मानित होने का अवसर मिले। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट ज्ञानेंद्र, अनिल और जितेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Tags