महिला दिवस 2026: गिफ्ट से लेकर सेल्फ-केयर तक, फ्लिपकार्ट पर बढ़ी खरीदारी
23 फरवरी से 8 मार्च के बीच प्लेटफॉर्म पर मांग में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। मोबाइल, ग्रूमिंग, फूड और न्यूट्रिशन जैसी श्रेणियों में तेजी से मांग बढ़ी। इससे यह संकेत मिलता है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अब केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पहचान और स्वयं में निवेश का कई दिनों तक चलने वाला उत्सव बन गया है।रिपोर्ट के अनुसार लोकप्रिय प्रोडक्ट्स के ऑर्डर में साल-दर-साल 37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि सर्च में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। गिफ्ट के तौर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले उत्पादों में वीमेंस एथनिक सेट, वीमेंस साड़ी और मोबाइल फोन प्रमुख रहे। इस दौरान मेल-टू-फीमेल शॉपर अनुपात 2:1 रहा और पुरुषों ने मां, बहन, पत्नी, सहकर्मी और दोस्तों के लिए बड़ी संख्या में गिफ्ट खरीदे।
खरीदारी में सबसे ज्यादा दिलचस्पी जेन-ज़ी वर्ग ने दिखाई। इस वर्ग में फैशन और लाइफस्टाइल श्रेणियों में 14 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की गई। वहीं महिलाओं ने अपने लिए वैलनेस और हेल्थ प्रोडक्ट्स की भी जमकर खोज की, जिनमें हेयरफॉल, स्किन पिगमेंटेशन, तनाव, नींद और पीसीओएस-फ्रेंडली फिटनेस से जुड़े उत्पाद शामिल रहे। सेल्फ-केयर और वैलनेस श्रेणियों में प्रोटीन सप्लीमेंट, विटामिन, पीरियड केयर और ग्रूमिंग डिवाइस की मांग तेजी से बढ़ी। ब्यूटी श्रेणी में फेसवॉश, फेस क्रीम और सनस्क्रीन जैसे उत्पादों की भी खरीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक Flipkart Minutes के जरिए 23 फरवरी से 8 मार्च के बीच मांग में साल-दर-साल पांच गुना वृद्धि देखी गई, जो अवसरों के अनुरूप तुरंत खरीदारी में क्विक-कॉमर्स की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।महिला दिवस के लिए बनाए गए विशेष स्टोरफ्रंट्स में सामान्य ब्राउजिंग की तुलना में अधिक रुचि देखी गई। ग्राहकों ने थीम आधारित कलेक्शन से उत्पादों की अधिक खोज की। दैनिक उपयोग और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में ग्रीटिंग कार्ड, प्लांट सैपलिंग, रिंग, हैंडबैग, ब्रेसलेट और बेल्ट की मांग सबसे ज्यादा रही।
महिला दिवस से जुड़े सबसे अधिक ऑर्डर Hyderabad में दर्ज किए गए। वहीं Ahmedabad, Chennai और Chandigarh जैसे मेट्रो शहरों के साथ-साथ Jamshedpur, Dehradun, Coimbatore, Ranchi, Nashik, Agra, Durgapur और Bhubaneswar जैसे टियर-2 और टियर-3 शहर प्रमुख बाजारों के रूप में उभरे, जहां ऑनलाइन शॉपिंग के प्रति बढ़ती दिलचस्पी दिखाई दी।रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शॉपिंग अब जरूरत आधारित होने के साथ-साथ स्वयं की अभिव्यक्ति से भी जुड़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए फ्लिपकार्ट ग्राहकों को आसान और सुविधाजनक तरीके से उपयोगी उत्पादों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध करा रहा है।
