भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ आयोजित करेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

 
sgsghw
लखनऊ। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) की ओर से सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया जाता है कि वे 15 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले महा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के कवरेज हेतु अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं।
माननीय सर्वेश पाठक जी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे इस सेवा अभियान के अंतर्गत लखनऊ में भी एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन मानवता की सेवा, सामाजिक दायित्व और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता को समर्पित रहेगा।

कार्यक्रम का विवरण
तिथि: 15 जुलाई 2026
स्थान: श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, हजरतगंज, लखनऊ
मुख्य अतिथि:
माननीय सर्वेश पाठक जी
राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा प्रणित एवं वाइस चेयरमैन, पर्यावरण जलवायु संवर्धन परिषद, भारत
महासंघ की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस जनहित एवं मानव सेवा के कार्यक्रम में शामिल होकर इसका व्यापक समाचार कवरेज प्रदान करें। आपकी सहभागिता न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएगी, बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags