मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर गैसड़ी में कार्यशाला, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर

Workshop held in Gasri regarding the 'Voter Enrollment Campaign'; focus placed on adding new voters.
 
r65

बलरामपुर। मतदाता जोड़ो अभियान-2026 के तहत गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के मंशा मैरिज हॉल में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अजय सिंह ‘पिंकू’ और गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू भैया’ शामिल हुए। कार्यशाला में बूथ स्तर पर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और सूची की त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए रणनीति तैयार की गई।

कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची का गहन अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उन्हें चिह्नित कर नियमानुसार नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बूथ स्तर पर आपसी समन्वय, सक्रिय सहभागिता और जनसंपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

जिला महामंत्री अजय सिंह ‘पिंकू’ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी के साथ मतदाता सूची का सत्यापन करना चाहिए और पात्र नए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए जागरूकता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान को संगठनात्मक जिम्मेदारी के साथ जनभागीदारी का अभियान बनाकर आगे बढ़ाया जाएगा।

76767

पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम इसमें शामिल हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।

कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, वरिष्ठ नेता रामकृपाल शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, जिला मंत्री दुष्यंत चौधरी, अजय सैनी, मंडल अध्यक्ष अप्पू जायसवाल, इंद्रजीत साहू, रामजी त्रिपाठी, हरिश्चंद्र गुप्ता, पप्पू भैया, श्यामू चौधरी, पप्पू मिश्रा, परमजीत सिंह, पम्मी भैया, छुटकऊ यादव, राम केवल यादव, हरिकेस पासवान, चंद्रशेखर, पंकज सिंह और रामविलास विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags