एमएलकेपीजी कॉलेज में "छात्र जीवन में योग" विषय पर कार्यशाला आयोजित
कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय के निर्देशन में किया गया। मुख्य वक्ता आचार्य मेघदीपानंद अवधूत, प्रमुख–आनंद मार्ग स्कूल एवं आनंद ज्योति संस्थान, जरवा, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को अपने शरीर, मन और भावनाओं के प्रति अधिक जागरूक बनाता है। उन्होंने बताया कि आनंद मार्ग का उद्देश्य समग्र और संतुलित व्यक्तित्व का निर्माण करना है।
इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, कोशिकी, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास भी कराया।

प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय ने योग के अनुशासन और भारतीय जीवन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग का नियमित अभ्यास छात्र जीवन में एकाग्रता, मानसिक संतुलन और सफलता प्राप्त करने में अत्यंत सहायक है।
योग वेलनेस सेंटर के संयोजक डॉ. स्वदेश भट्ट ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि योग तनाव को कम करने के साथ मन और मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है, जिससे व्यक्ति का समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है।

कार्यशाला के अंत में योग समिति के सदस्य डॉ. ऋषि रंजन पांडे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ाता है।
इस अवसर पर पूर्व डीन डॉ. ए. के. सिंह, विभागाध्यक्ष बी.एड. प्रो. राघवेन्द्र सिंह, प्रो. श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. जितेन्द्र कुमार, श्रीमती कृतिका तिवारी, डॉ. श्रीकृष्ण त्रिपाठी, डॉ. के. पी. मिश्र, डॉ. के. के. सिंह, श्री राजर्षि मणि त्रिपाठी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
