25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस, लखनऊ में वैज्ञानिक सेमिनार

फार्मासिस्ट फेडरेशन की ओर से सभी जनपदों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
 
wer

लखनऊ। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में चिकित्सा संस्थानों, शिक्षण संस्थानों तथा फार्मासिस्ट संघों एवं महासंघों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में फार्मासिस्ट फेडरेशन द्वारा भी प्रदेश के सभी जनपदों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लखनऊ में फार्मासिस्ट फेडरेशन की ओर से मुख्य कार्यक्रम मैक्स हॉस्पिटल के नर्सिंग सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा, जिसे वैज्ञानिक सेमिनार के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

सेमिनार में फार्मेसी के विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े फार्मासिस्टों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों की भूमिका, स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान और पेशे से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “Empowering pharmacists for healthier futures” रखी गई है, जिसका उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए फार्मासिस्टों की भूमिका और क्षमता को सशक्त बनाने पर जोर देना है।

फार्मासिस्ट फेडरेशन की ओर से सभी संबंधित फार्मासिस्टों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की गई है।

Tags