राष्ट्रीय सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैम्पियनशिप में यश कुमार यादव का धमाकेदार प्रदर्शन

Yash Kumar Yadav's explosive performance in the National Savat (French Boxing) Championship
 
Yash Kumar Yadav's explosive performance in the National Savat (French Boxing) Championship
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।कोलकाता में 27 से 29 दिसम्बर 2024 तक नेशनल सवात चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण 3 रजत और 3 कास्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम ऊंचा किया। इस प्रतियोगिता में यश कुमार यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त करके पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

यश के कोच  के. बी. पंत  ने बताया के ये पहली बार नहीं है कि जब यश कुमार यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता हो। वो 5-6 वर्षो से लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतता आ रहा है और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करके जिले व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करेगा। 

फरवरी में होने वाली सवात एशियन चैंपियनशिप में यश कुमार यादव, विकास कुमार सिंह, शैलेस कुमार, कोमल सिंह, राघवेन्द्र यादव, गंगा का चयन किया गया है। 
 
उत्तर प्रदेश सवात एसोसिएशन के अध्यक्ष  मनोज दीक्षित , उपाध्यक्ष  अशोक त्रिपाठी, सचिव- के. बी. पंत, टीम मैनेजर  धनेश दीक्षित ने खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं दी।
पदक विजेताओं की सूची 
स्वर्ण पदक - यश कुमार यादव
रजत पदक - विकास कुमार सिंह, शैलेस कुमार, कोमल सिंह
कास्य पदक - राघवेन्द्र यादव, अंश यादव, विशाल सिंह,

Tags