योगी सरकार की बड़ी सौगात: मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ, 12 लाख परिवारों को मिलेगा सुरक्षा कवच

A major gift from the Yogi government: Minister Kapil Dev Agarwal launched the 'Chief Minister's Cashless Medical Scheme for Teachers'; 12 lakh families will receive a protective health cover.
 
fh

बिजनौर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को बिजनौर स्थित बिजनौर पब्लिक स्कूल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” का डिजिटल माध्यम से लाइव शुभारंभ किया गया।इस राज्यस्तरीय योजना के लाइव प्रसारण को देखने के लिए बिजनौर के सैकड़ों शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और शिक्षामित्र कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने इस संवेदनशील पहल का जोरदार स्वागत किया।

अब इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा: कपिल देव अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने योजना के लाभार्थी शिक्षकों और शिक्षामित्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा शिक्षकों को 'राष्ट्र निर्माता' के रूप में सर्वोच्च सम्मान दिया है।

मंत्री ने योजना के फायदों पर प्रकाश डालते हुए कहा पहले बीमारी की स्थिति में शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर इलाज के लिए आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ता था और भटकना पड़ता था। इस योजना के लागू होने से प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रितों को मुफ्त और सुलभ (कैशलेस) इलाज की सुविधा मिलेगी। अब शिक्षक वित्तीय चिंताओं से मुक्त होकर पूरी ऊर्जा के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दे सकेंगे।

yuuy

'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर बढ़ रही सरकार

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार पूरी ईमानदारी के साथ समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार ने बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं:

  • छात्रों के लिए डीबीटी: प्रदेश के 1.10 करोड़ से अधिक बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, जूता, मोजा और स्वेटर के लिए सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि भेजी जा रही है।

uu

  • शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ मिलकर 10 लाख से अधिक शिक्षकों को एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) साइन किया गया है।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' उत्तर प्रदेश के शैक्षिक इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह न केवल शिक्षकों को आर्थिक और मानसिक सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि उनके जीवन स्तर को सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags