yogi Govt Divyangjan Rozgar Abhiyan 3.0: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार, 3 से 10 अगस्त तक सभी ITI में लगेंगे विशेष रोजगार शिविर

Divyangjan Rozgar Abhiyan 3.0: Yogi government to empower persons with disabilities to become self-reliant; special employment camps to be held at all ITIs from August 3 to 10.
 
yogi Govt Divyangjan Rozgar Abhiyan 3.0:

Yogi Govt Divyangjan Rozgar Abhiyan 3.0: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश भर में 3 से 10 अगस्त 2026 तक 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0' का आयोजन किया जाएगा।

इस पहल के तहत राज्य के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में विशेष रोजगार मेलों का आयोजन होगा, जहाँ दिव्यांग युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

 एमएसएमई, उद्योग और बैंकों के समन्वय से मिलेगा रोजगार व ऋण

व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता दिव्यांगजनों को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है।

इस अभियान की प्रमुख विशेषताएं:

  • रोजगार मेले: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की इस पहल के तहत सभी राजकीय आईटीआई परिसर में विशेष गतिविधियां होंगी।

  • उद्योगों से तालमेल: जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केंद्र स्थानीय औद्योगिक इकाइयों और व्यावसायिक संस्थानों से समन्वय बनाकर रिक्तियों की सूची तैयार करेगा।

  • स्वरोजगार व वित्तीय सहायता: एमएसएमई विभाग और लीड बैंक के सहयोग से इच्छुक अभ्यर्थियों को स्वरोजगार योजनाओं के तहत आसान ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

  • रोजगार संगम पोर्टल: जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और जिला रोजगार सहायता अधिकारी 'रोजगार संगम पोर्टल' पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को सीधे कंपनियों की रिक्तियों से जोड़ेंगे।

 पिछले अभियानों के लाभार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन

इस चरण की एक विशेष बात यह है कि पूर्व में चलाए गए दो अभियानों में लाभान्वित हुए दिव्यांगजनों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए उनका भौतिक सत्यापन (Physical Verification) भी कराया जाएगा। इससे योजना की जमीनी सफलता का सटीक आकलन हो सकेगा।

 टॉप-5 जिलों के डीएम और टीम को मिलेगा सम्मान

अभियान के पारदर्शी और प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक जिले में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति गठित की गई है।

  • प्रशस्ति-पत्र से सम्मान: 10 अगस्त तक सभी जिलों से डेटा शासन को भेजा जाएगा। सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने वाले शीर्ष 5 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) और उनकी पूरी टीम को शासन स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

  • ऑनलाइन समीक्षा: अभियान की तैयारियों को लेकर मिशन निदेशक पुलकित खरे ने सभी सीडीओ और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0' के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी योग्य दिव्यांग युवा आजीविका के अवसरों से वंचित न रहे।

Tags