योगी सरकार ने साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश को देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया : मुख्यमंत्री
लखनऊ, 2दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्पष्ट नीति, मजबूत इच्छाशक्ति और प्रभावी क्रियान्वयन के कारण उत्तर प्रदेश ने बीते साढ़े आठ वर्षों में विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। प्रदेश आज ‘बीमारू राज्य’ की छवि से बाहर निकलकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे।
किसान, ऊर्जा और रोजगार में ऐतिहासिक उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने बताया कि—
-
अब तक ₹2.92 लाख करोड़ से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है।
-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ₹94,669 करोड़ सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में भेजे गए।
-
प्रदेश देश का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य बन चुका है।
-
2017 से पहले बिजली उत्पादन 7,159 मेगावॉट था, जो बढ़कर 11,595 मेगावॉट हो गया है।
-
नई विद्युत परियोजनाओं से 6,541 मेगावॉट उत्पादन शीघ्र प्रारंभ होगा।
-
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 गीगावॉट सोलर क्षमता हासिल की गई है।
महिलाओं और युवाओं को सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री ने कहा—
-
वर्ष 2017 से पहले विमेन वर्कफोर्स 17 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर लगभग 36 प्रतिशत हो गई है।
-
प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई इकाइयाँ कार्यरत हैं, जिनसे लगभग पौने दो करोड़ परिवारों को आजीविका मिल रही है।
-
प्रदेश से ₹2 लाख करोड़ से अधिक का निर्यात किया जा रहा है।
-
बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत से घटकर 2.21 प्रतिशत रह गई है।
निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि—
-
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के माध्यम से ₹45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
-
₹15 लाख करोड़ से अधिक निवेश धरातल पर उतर चुका है, जिससे 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है।
-
प्रदेश में 22 एक्सप्रेस-वे, 16 एयरपोर्ट, 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और जेवर में पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शीघ्र शुरू होगा।
-
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने से फियरलेस बिजनेस और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस उत्तर प्रदेश की पहचान बनी है।
कल्याणकारी योजनाएं और सामाजिक सुरक्षा
-
16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश गोआश्रय स्थलों में संरक्षित हैं।
-
पेंशन योजनाओं के तहत 1.06 करोड़ परिवारों को डीबीटी से सहायता मिल रही है।
-
मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है।
‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ का संकल्प
मुख्यमंत्री ने बताया कि—
-
‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत अब तक 98 लाख लोगों ने सुझाव भेजे हैं।
-
आईआईटी कानपुर के सहयोग से इन सुझावों पर कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “नया उत्तर प्रदेश, नए भारत की पहचान बन चुका है।”
